बॉबी देऑल के साथ धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे सलमान खान, ये तिकड़ी भी जल्द दिखेगी साथ

 

दबंग सलमान की फिल्म रेस 3 जल्द ही पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है । इस बार की ईदी सलमान रेस के साथ दे रहे है । फिल्म का ट्रेलर और गाने लोगों के बीच धमाल मचा चुके है । रेस 3 का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है । सलमान खान की एक्शन पैक्ड परफॉर्मेंस को देखने के लिए हर कोई बेताब है । इन दिनों फिल्म का प्रमोशन जमकर हो रहा है । हर तरफ फिल्म का प्रमोशन ही छाया हुआ है । इस फिल्म में सलमान के साथ बॉबी देऑल भी है । सलमान ने इस फिल्म से बॉबी के करियर को सहारा दिया है । सलमान के कहने पर बॉबी ने अच्छी बॉ़डी बनाई और साथ ही कई फिल्में भी मिल चुकी है । हाल ही में सलमान बॉबी के साथ उनके पापा और लेजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र से मिले है ।

 

Published on Sunday, June 3, 2018
Top